भक्तों की आस्था के आगे ठंड पड़ी फीकी

*हरिद्वार पुलिस*

*भक्तों की आस्था के आगे ठंड पड़ी फीकी*

*हरिद्वार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को मौनी अमावस्या के स्नान कराकर सकुशल अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया जा रहा है*

*हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि व्यवस्थाओं को बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें*

आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर हर की पैड़ी, हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था के आगे मौसम भी हारता नजर आया और प्रातः काल से ही गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं की भारी संख्या हर की पैड़ी पर देखने को मिली।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से स्नान कराकर उन्हें उनके गंतव्य की ओर सकुशल रवाना किया जा रहा है।

 

भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

 

हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें एवं सहयोग बनाए रखें।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *