सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी एवं जिलाधिकारी द्बारा दिए गए के निर्देशो के अनुपालन में किया स्थलीय निरीक्षण

*सोशल मीडिया में की गई टिप्पणी एवं जिलाधिकारी द्बारा दिए गए के निर्देशो के अनुपालन में किया स्थलीय निरीक्षण*

*हरिद्वार ।  अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि हिल बाईपास मोटर मार्ग पर गतिमान अनुरक्षण कार्य के सम्बन्ध में दिनांक 11.01. 2026 को श्री संजय त्रिवाल द्वारा सोशल मीडिया (यूट्यूब) पर की गई टिप्पणी के क्रम में जिलाधिकारी, हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में उनके द्वारा एवं सहायक अभियंता (प्रभारी) एवं ठेकेदार के साथ आज दिनांक 12.01.2026 को हिल बाईपास मार्ग पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में मार्ग पर स्लिप सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर दीवारों/पुलिया/स्कपर आदि का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जोकि गुणवत्तापूर्वक एवं मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। कार्यस्थल पर ठेकेदार को पुनः निर्देशित किया गया कि दीवारों में विशिष्टियों के अनुरूप पत्थर का उपयोग किया जाय तथा मलवा आदि निर्धारित / चिन्हित स्थानों पर ही डाला जाये, अन्यत्र नहीं।

उन्होंने अवगत कराया कि सोशल मीडिया पर कार्य की गुणवत्ता के विपरीत की गई टिप्पणी भ्रामक एवं निराधार पाई गई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *