हरिद्वार नगर निगम की बड़ी कार्रवाई — सफाई व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, लापरवाही पर ₹10,000 का चालान

हरिद्वार नगर निगम की बड़ी कार्रवाई — सफाई व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, लापरवाही पर ₹10,000 का चालान

हरिद्वार नगर निगम की बड़ी कार्रवाई — सफाई व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, लापरवाही पर ₹10,000 का चालान

नगर आयुक्त नंदन कुमार (IAS) के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि स्वच्छता के मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को हर समय स्वच्छ रखना संबंधित संचालकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में आज उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने पंतदीप पार्किंग एवं दीनदयाल पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही स्थानों पर सफाई व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्किंग संचालक परिधि एसोसिएट पर उत्तराखंड एंटी लिटरिंग एवं एंटी स्पिटिंग एक्ट 2016 के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया गया।

उप नगर आयुक्त ने संचालक को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में तुरंत सुधार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एक कड़ा नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई यदि दैनिक निरीक्षण में किसी भी प्रकार की गंदगी पाई जाती है, तो प्रतिदिन चालानी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विशेष सफाई निरीक्षक संजय शर्मा एवं नगर निगम की टीम भी उपस्थित रही।

नगर आयुक्त ने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों और पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है, और इस दिशा में किसी भी ढिलाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नगर निगम ने सभी संचालकों एवं संबंधित एजेंसियों को चेतावनी दी है कि स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा निरंतर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *