धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Haridwar ।हरिद्वार धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित एक सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम साबित हुआ। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य आदतों तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती से विकसित किया।

धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल आगे भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु ऐसे सृजनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सीतापुर में शनिवार, 29 नवंबर 2025 को नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, संप्रेषण क्षमता और स्टेज प्रेजेंटेशन कौशल को विकसित करना था। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को बेहद आकर्षक और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम को तीन अलग-अलग थीम पर आयोजित किया गय

नर्सरी कक्षा के बच्चों ने नेचर एलिमेंट्स थीम पर पेड़, फूल, मिट्टी, बारिश, बादल और सूरज जैसे प्राकृतिक तत्वों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

एल.के.जी. कक्षा के विद्यार्थियों ने हेल्दी हैबिट्स और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से स्वच्छता, ब्लड डोनेशन, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक-फ्री जीवन, दया और स्वास्थ्य आदतों पर महत्वपूर्ण संदेश दिए।

यू.के.जी. कक्षा के बच्चों ने फ्रीडम फाइटर्स थीम पर महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, बेगम हज़रत महल, सरोजिनी नायडू और अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका निभाते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम में स्कूल के माननीय डायरेक्टर मुकुल चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बनाया। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और प्रेरणादायक मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा। इसके अतिरिक्त, प्रिंसिपल साधना भाटिया ने अपने प्रेरक संबोधन से बच्चों का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम का मूल्यांकन करने के लिए जज के रूप में मिस मोनिका और मिस दिव्या उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष आकलन किया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *