राज्य मंत्री सुनील सैनी जी की उपस्थिति में वंदे मातरम सभी छात्र छात्रों और शिक्षकों द्वारा गाया गया

राज्य मंत्री सुनील सैनी जी की उपस्थिति में वंदे मातरम सभी छात्र छात्रों और शिक्षकों द्वारा गाया गया

आज कनखल पायलट बाबा कॉलेज में राज्य मंत्री सुनील सैनी जी की उपस्थिति में वंदे मातरम सभी छात्र छात्रों और शिक्षकों द्वारा गाया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी जी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

मंत्री जी ने कहा, “हम सबको स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना है, स्वदेशी की भावनाओं को लेकर आगे बढ़ाना है। स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करके भारत को विश्व गुरु बनाना है।”साथ ही साथ उत्तराखंड राज्य को सबसे अग्रणी राज्य बनाना है l

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धर्म रक्षक श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को स्वदेशी की भावनाओं के साथ उत्तराखंड के विकास में सहभागी बनना है। हमारा देश मजबूत होगा , राज्य मजबूत होगा, इसी के साथ हम सब मजबूत होंगे, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड के उत्पाद निर्यात में अपना लोहा मनवा चुके हैं। नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक के अनुसार 59.13 अंकों के साथ उत्तराखंड देश में 9वां स्थान पाकर हिमालयी राज्यों में शीर्ष स्थान पा चुका है

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *