बिलासपुर क्राइम: सराफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर लूट, गहनों से भरी गाड़ी लूट कर ले गए नकाबपोश बदमाश

बिलासपुर क्राइम: सराफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर लूट, गहनों से भरी गाड़ी लूट कर ले गए नकाबपोश बदमाश

फोटो सोर्स: npg.news

बिलासपुर 17 फरवरी 2026। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से आ रही है। यहां बंदूक की नोक पर सराफा व्यवसायी से लूट की बड़ी घटना हो गई। व्यवसयी दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात नकाबपोशों ने उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी लूट कर फरार हो गए। गाड़ी में सोने–चांदी के जेवर भी थे। मौके पर आरोपियों ने अपनी वैन और बाइक छोड़ दी है। घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

राजकिशोर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रहने वाले संतोष तिवारी सराफा व्यवसायी है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान का संचालन करते हैं। आज रात 9 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। दुकान बंद करते वक्त उन्होंने दुकान से महंगी ज्वेलरी अपनी मेहरून कलर की रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी में रख ली थी। वे रोज दुकान बंद करते वक्त दुकान के सारे गहने घर ले जाते थे और सुबह वापस लाकर दुकान में ग्राहकों के लिए सजाते थे।

रात करीब 9:00 बजे राज किशोर नागर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड शक्ति चौक में पहुंचे थे, अज्ञात नकाबपोश द्वारा संतोष तिवारी की गाड़ी को सफेद कलर की वन से ओवरटेक करके रोक लिया। जैसे ही संतोष तिवारी रुके पीछे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल में सवार कुछ लोग आ गए। उन्होंने संतोष तिवारी से बंदूक दिखाकर गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा और उनके साथ जमकर मारपीट की उन्हें बंदूक की बट से भी मारा। जिसके बाद वे संतोष तिवारी की गहनों से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास हुई कॉलोनी के सीसीटीवी में भी घटना कैद हो गई है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त लोगों की आवाजाही बनी हुई थी।। इसी कारण हमलावरों ने हड़बड़ी में अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़ दी और ज्वैलर्स की ही गाड़ी में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया । सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष तिवारी को प्रथम हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती करवाया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे।

आला अधिकारियों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वह पहुंच गए। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य,सीएसपी निमितेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों की गाड़ी को घेरा बना कर खड़ा करवा दिया।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चारों तरफ पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू हो गई है। पूछताछ में घायल संतोष तिवारी ने बताया है कि उन्हें हथौड़ी से मारा गया है।

 

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आज 17 फरवरी को रात्रि 9:00 बजे करीबन टेलीफोन एक्सचेंज रोड राजकिशोर नगर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी संतोष तिवारी को रोककर मारपीट किया गया एवं गाड़ी कार क्रमांक सीजी 10ah7707 मेहरून कलर रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी को लूट कर भाग गए गाड़ी में सोने चांदी का समान होना बताया गया है मौके पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 पी 0331 एवं कार क्रमांक सीजी 10 बजे 8147 आरोपियों द्वारा छोड़कर भाग गया है मौके पर एक मैगजीन कुछ राउंड प्राप्त हुए हैं जो चलाई नहीं गए हैं। प्रार्थी को सिर में चोट है जो हथौड़ी से मारना बताएं हैं। घटना के तरीके को देख कर लग रहा कि आरोपियों को व्यवसाई के बारे में जानकारी थी।

खास बातें

  • * रात 9 बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर में वारदात
  • * संतोष तिवारी पर हथौड़ी से हमला, सिर में चोट
  • * मेहरून रीनॉल्ट कार CG 10 AH 7707 लूटी
  • * कार में सोने-चांदी के सामान होने की चर्चा
  • * पैशन प्रो बाइक CG 10 P 0331 और कार CG 10 BJ 8147 मौके पर मिली
  • * मैगजीन व जिंदा राउंड बरामद, गोली चलने का हल्ला

पुलिस की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *