सरस्वती विहार ई ब्लॉक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन सनातनी विधि, पूजा और हवन द्वारा किया गया

सरस्वती विहार ई ब्लॉक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन सनातनी विधि, पूजा और हवन द्वारा किया गया

आज प्रातः सरस्वती विहार ई ब्लॉक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन सनातनी विधि, पूजा और हवन द्वारा किया गया ।

इसके उपरांत इस शुभ अवसर पर पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज ,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्टीय उपाध्यक्ष सर्वश्री पंडित सुरेंद्र शर्मा जी,ओजस्वी कथा वाचक आचार्य सुभाष जोशी जी, सर्वश्री लालचंद शर्मा एवं कथा वाचक आचार्य श्री शशिकांत दूबे जी के कर कमल द्वारा सामूहिक रूप से मंत्रो च्चारण से कार्यालय का शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर पूज्य महंत कृष्ण गिरी जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया इस शुभ अवसर पर पूज्य महंत कृष्णागिरी जी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी पूज्य कथावाचक सुभाष जोशी जी शशिकांत दुबे जी विजेंद्र प्रसाद मुंबई जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड कई वर्षों से समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है और आज कार्यालय का शुभारंभ करके महासभा को प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और उनके सभी साथी मिलकर प्रगति की ओर अग्रसित करने का कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज पूज्य ओजस्वी कथावाचक सुभाष जोशी जी लालचंद शर्मा जी शशिकांत दुबे विजेंद्र प्रसाद ममगई, पंडित मनमोहन शर्मा पंडित उमाशंकर शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, उमेश जिंदल ,अरुण बाला शर्मा ,नीलम शर्मा, मंजू शर्मा इंदिरा भट्ट, संदीप धूलिया, डॉ मुकुल शर्मा, देवकांत दुबे, कल्याण चक्रवर्ती, कमल त्रिवेदी विनोद ममगई, जगदीश प्रसाद नौटियाल ,शास्त्री सौरभ भट्ट ,दीपक भट्ट, दीप्ति भट्ट, अतुल कुमार शर्मा ,राकेश कुमार पाल राम जी,आशीष शर्मा एवं राज जिंदल जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा जी ने किया एवं उपस्थित जनो काधन्यवाद उमाशंकर शर्मा जी ने दिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *