प्रवर्तन अभियान के दौरान 33 चालान किए गए तथा 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में, आज इंटरसेप्टर हरिद्वार एवं इंटरसेप्टर रुड़की द्वारा नरसन–लंधौरा–हरिद्वार मार्ग पर एक प्रातःकालीन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर विशेष रूप से फोकस किया गया।

अभियान के दौरान कुल 33 चालान किए गए तथा 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज की गईं।

यह उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक हरिद्वार एवम रुड़की के प्रवर्तन दलों द्वारा 250 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं, जो विभाग की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं ओवरलोडिंग तथा असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *