उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद (राज्य मंत्री) सुनील सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट की

हरिद्वार।उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद (राज्य मंत्री) सुनील सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामीजी से भेंट की,पिछड़ा वर्ग समाज के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा हुई, पिछड़े वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले इसके लिए हम संकल्पित है l

राज्य मंत्री जी ने बताया सरकार पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा, सरकारी नौकरियों, और आर्थिक विकास पर केंद्रित विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनमें छात्रवृत्ति, छात्रावास, कौशल विकास और ऋण सुविधाएं शामिल हैं। ये कदम आरक्षण के माध्यम से सामाजिक समानता सुनिश्चित करने और उनके समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे हैं।

धामी सरकार में अहम कानून लागू हुए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता (UCC), नया भू-कानून,नकल विरोधी कानून यह ऐतिहासिक है उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास की और गतिमान है,

मंत्री जी नेअन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा

बेटियों के शिक्षित होने से भावी पीढ़ियों का भविष्य भी संवरता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में नारी शक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *