कन्या पूजन के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न: स्वामी रामभजन वन 

कन्या पूजन के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न: स्वामी रामभजन वन

: नवरात्र में नौ दिनों तक रहा, निरंतर साधना का क्रम जारी

हरिद्वार/ डरबन। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर हरिद्वार के अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज की ओर से नागरी प्रचारिणी विष्णु मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र महोत्सव का बुधवार को कन्या पूजन के बाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस दौरान उन्होंने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की और कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें भोजन व उपहार भेंट किए। स्वामी रामभजन वन ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन धार्मिक अनुष्ठान अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है, जहाँ माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए कन्याओं का विधिवत पूजन होता है। उन्होंने कहा कि

हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, क्योंकि छोटी कन्याओं को स्वयं देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इस अनुष्ठान से साधक को मां दुर्गा के नौ रूपों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। स्वामी रामभजन वन ने कहा कि

कई भक्त नवरात्रि के समापन के रूप में कन्या पूजन करके अपनी पूजा को पूर्ण करते हैं। कन्याओं को घर पर आमंत्रित किया जाता है और उनका स्वागत देवी स्वरूप मानकर किया जाता है। कन्याओं के पैरों को पानी या दूध से धोकर उनका सम्मान किया जाता है। उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया जाता है।

कन्याओं को भोजन के बाद दक्षिणा और उपहार भेंट किए जाते हैं।अंत में, उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इस प्रकार नवरात्र पर्व कन्या पूजन के माध्यम से यह धार्मिक पर्व भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न होता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *