सफाई कर्मचारी संघ ने दी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

सफाई कर्मचारी संघ ने दी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के हित में लिए निर्णायक फैसले-संतोष गौरव

हरिद्वार। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरानं केक काटकर उनकी दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने मुख्यमंत्री द्वारा सफाई कर्मियों और वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

संतोष गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मियों को वेतन वृद्धि, बीमा योजना लागू कर बीमा राशि को 5 लाख तक बढ़ाने, आउटसोर्स कर्मियों को 4 लाख बीमा का लाभ देने और 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को नियमित करने जैसे निर्णायक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने का फैसला कर सफाई कर्मियों और उनके परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है। संतोष गौरव ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया है। उनके प्रयासों से सफाई मजदूर और वाल्मीकि समाज अपने आप को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहा है। उन्होंने ठेका प्रथा को समाप्त करने की उम्मीद जताई और कहा कि मुख्यमंत्री का सहयोग इस दिशा में भी मिलेगा।

प्रैसवार्ता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र, श्रमिक जितेंद्र, तेश्वर, कुलदीप, जुगनू, श्याम सिंह, घनश्याम पेवल, अमित, विनोद, संजय, सुरेंद्र, कन्हैया चंचल, दीपा, पूनम, रिया, रेखा, दिव्या, सीमा, और रोमा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *