सीमांत जनपद की बॉक्सर कोमल मेहता का भारतीय कैम्प के लिये हुआ चयन

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद की बॉक्सर कोमल मेहता का भारतीय कैम्प के लिये हुआ चयन ।*

श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, टकाना, पिथौरागढ़ के अधीन संचालित आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास, पिथौरागढ़ में प्रशिक्षणरत बालिका कोमल मेहता का चयन इण्डिया कैम्प ओरंगाबाद महाराष्ट्र के लिये हुआ है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने बताया कि कोमल 01 माह के लिये इण्डिया कैम्प में रहकर बॉक्सिग का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। कोमल वर्तमान में छात्रावास, पिथौरागढ़ में श्रीमती सुनीता मेहता एवं कै0 देवी चंद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

कोमल द्वारा इससे पूर्व खेलो इण्डिया नोर्थ जोन जूनियर एवं यूथ बॉक्सिग चैम्पियनशिप 2022 में कॉस्य पदक, स्कूल स्टेट बॉक्सिग चैम्पियनशिप 2022-23, राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023, उत्तराखंड आमंत्रण राज्य स्तरीय बॉक्सिग चैम्पियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हाल ही में उसके द्वारा आल इण्डिया यूनिवर्सिटी 2024-25 एवं यूथ नेशनल बॉक्सिग चैम्पियशिप 2025 में कॉस्य पदक प्राप्त किया है।

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की बालिका खिलाड़ी की उपलब्धि पर जिला बॉक्सिग संघ, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, कै0 देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेन्द्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता, हेम उपाध्याय, जोगेन्दर बोहरा, महिमा विश्वकर्मा आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर बॉक्सर को शुभकामनायें दी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *