लघु,मझोले एवं छोटे व्यापारियों को होगा ICAI, MSME महोत्सव का लाभ: सौरभ बहुगुणा

हरिद्वार। उत्तराखंड के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से “एक दिन MSME के ​​नाम” (MSME के ​​नाम पर एक दिन) “ICAI MSME महोत्सव” का आयोजन किया गया है। नीश्चित तौर पर इसका लाभ लघु एवं मझोले व्यापारियों को होगा। उन्होंने कहा भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की ओर से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उत्तराखंड में धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में पलायन पर रोक लगी है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने पर जोर देने की अपील करते हुए कहा कि आंचल दूध उत्तराखंड का उत्पाद है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंचल दूध का ही प्रयोग करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
गौरतलब है कि ICAI MSME महोत्सव का आयोजन श्री जी वाटिका में किया गया। बताया गया कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), जो संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित एक निकाय है। जों वित्त, विनियमन और विकास रणनीतियों पर चर्चा के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) का समर्थन करने पर केंद्रित है, जैसा कि ICAI की भागीदारी और विषय द्वारा सुझाया गया है। कार्यक्रम में एमएसएमई, पीसीआई उपाध्यक्ष रंजीता झा ने लघु एवं मझौले व्यापारियों के सामने बैंक लोन में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की।
इस मौके पर अध्यक्ष सी ए चंद्रशेखर , सीए अंकुर अग्रवाल , सीए सुमित शर्मा , सीए अनमोल गर्ग , सीए वासु अग्रवाल, सीए प्रकाश गुप्ता , सीए गिरीश मोहन जी, पंकज गर्ग, अवधेश कुमार झा जी, अंकित वर्मा , अमन अरोड़ा, हरेंद्र गर्ग जी, ऋषभ दमलानी , सागर शर्मा , अरुण दूबे, एमएसएमई जिला उपाध्यक्ष रंजीता झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *