हरिद्वार जिले में अवैध मदरसों के खिलाफ फिर शुरू हुई सीलिंग

हरिद्वार।सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से अवैध मदरसों को सील किए जाने का अभियान तेज किया है। आज 4 अवैध मदरसे सील किए गए है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गठित टीम ने जिला हरिद्वार में अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किए जाने का कार्य पुनः शुरू किया है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने पहलगाम घटना के बाद उक्त अभियान पर ब्रेक लगाया था।

आज चार अवैध मदरसे सील किए जाने की पुष्टि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने करते हुए बताया कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसे सील किए जाएंगे और जो वैध मदरसे चल रहे है उनके यहां भी सर्वे कराया जाएगा कि वो बच्चों को कैसी शिक्षा दे रहे है, उन्होंने कहा कि मदरसों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम को पढ़ाया जाना अनिवार्य है और प्रशासन इसकी समीक्षा करेगा।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले में अब तक 85 अवैध मदरसे सील किए जा चुके है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *