भारत विकास परिषद की बैठक संपन्न, जून में अधिष्ठापन समारोह आयोजित किये जाने का लिया गया निर्णय

हरिद्वार। भारत विकास परिषद भेल ज्वालापुर, हरिद्वार शाखा की कार्यकारिणी की इस वर्ष की दूसरी बैठक आशुतोष शर्मा के निवास स्थान ज्वालापुर में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। बैठक में अधिष्ठापन समारोह के स्थान को लेकर विभिन्न ऑप्शंस पर चर्चा हुई जिसमें वैद्य श्री एम. आर. शर्मा ने मधुबन होटल में कराने का प्रस्ताव दिया, जिसे कार्यकारिणी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

बैठक में अधिष्ठापन समारोह की तिथि पर भी विचार किया गया। जिसमें सबकी सहमति से 17 या 18 जून को समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर ने समारोह के विषय में कई सुझाव एवं सलाह दी, जिसे क्रियान्वयन हेतु नोट किया गया। साथ ही अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के निवेदन पर यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अपने प्रयास से एक एक नया सदस्य जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिस के लिए सभी ने आश्वासन दिया। बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर वैद्य श्री एम. आर. शर्मा पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य मार्गदर्शक मंडल विजय शेट्टी निवर्तमान अध्यक्ष एवं जिला समन्वयक राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव संजय संत, आलोक गुप्ता, जसपाल खिल्लन, के. सी. शर्मा, संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती सुशीला शर्मा, विदेश गुप्ता व आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। बैठक के अंत में वैद्य श्री एम. आर. शर्मा ने श्रीमती सुनीता शर्मा धर्मपत्नी आशुतोष शर्मा का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन जन गण मन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *