आगामी ईद पर्व को लेकर “हरिद्वार पुलिस” अलर्ट

*आगामी ईद पर्व को लेकर “हरिद्वार पुलिस” अलर्ट*

*पुलिस द्वारा नमाज़ एंव क़ुर्बानी स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया।*

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लिया।

संबंधित आयोजकों और जनप्रतिनिधियों को सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, साफ-सफाई और कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

हरिद्वार पुलिस पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है की धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें साथ ही तुरंत पुलिस को सूचित करें

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *