पिरान कलियर क्षेत्र में थाना पुलिस ने चलाया वृहत सत्यापन अभियान

*थाना कलियर*

*पिरान कलियर क्षेत्र में थाना पुलिस ने चलाया वृहत सत्यापन अभियान*

*रैन बसेरा, बरेली सराय में ठहरे जायरीनों पर रहा विशेष फोकस*

*जागरुकता अभियान के बाद पुलिस ने शुरु की चालानी कार्यवाही*

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत आज दिनांक 06.06.2025 को थाना कलियर पुलिस ने कलियर क्षेत्रान्तर्गत रैन बसेरा, बरेली सराय में ठहरे जायरीनों, बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु पुनः Shri अभियान चलाया गया।

इस दौरान दरगाह प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर रैन बसेरा व बरेली सराय में तीन दिवस से अधिक ठहरे जायरीनों को रैन बसेरा व बरेली सराय से जाने हेतु हिदायत दी गई। आपराधिक घटनाओ की रोकथाम तथा आपराधिक/संदिग्ध तत्वों पर लगाम लगाने के लिए की गई कार्यवाही का स्थानीय जनता द्वारा भी समर्थन किया गया।

*पुलिस टीम-*

1-रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष

2-व0उ0नि0 बी0एस0 चौहान

3-अ0उ0नि0 तरूण कुमार

व समस्त फोर्स थाना पिरान कलियर

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *