शनिवार को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी मे होगा अनुराग शर्मा की ग़ज़लों‌ का लाईव कन्सर्ट 

हरिद्वार। सांस्कृतिक संस्था ‘बी हाईव ईवेंट्स’ की ओर से देश के सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक अनुराग शर्मा का लाइव कन्सर्ट प्रोग्राम कल (शनिवार) शाम 6.00 बजे से स्थानीय उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी (रानीपुर झाल के पास), ज्वालापुर में आयोजित किया जा रहा है। तीन घंटे के इस कार्यक्रम के कुशल एवं सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं।‌

उपरोक्त जानकारी देते हुये बी हाईव ईवेंट्स की संस्थापिका श्रीमती मीनल शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि इस सम्बन्ध में आज हुई एक बैठक में, सभी आवश्यक कार्यों के लिये उप-समितियाँ बना कर सभी कार्य प्रभारियों के उत्तरदायित्व निर्धारित कर दिये गये हैं।‌ उन्होंने बताया कि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान के हाथों सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान अनुराग शर्मा जी की ग़ज़लों के पूर्व समूह एवं एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ भी होगे।

‌‌‌‌    कार्यक्रम के प्रमुख व्यवस्थापक तथा पिछले दिनों ही छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में अखिल भारतीय तरन्नुम नवाज़ का खिताब जीतने वाले विपुल रुहेला ने बताया कि अनुराग शर्मा देहरादून सहित देश के कई स्थानों पर आयोजित ग़ज़ल संगीत समारोहों‌ में अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुके है। हरिद्वार में यह उनका पहला ही कार्यक्रम है।‌ राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के शायरों की लगभग 400 से भी अधिक ग़ज़ल गा चुके तथा दो एकल ग़ज़ल एलबम‌ जारी कर चुके अनुराग शर्मा 2002 से अब तक- जगजीत सिंह, अनूप जलोटा, पंकज उधास, अहमद हुसैन, मुहम्मद हुसैन, सुरेश वाडकर, ए. हरिहरन तथा रूप कुमार राठौर के साथ ग़ज़ल गायकी का मंच साझा कर चुके हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *